कोरियाई ऐड में सिद्धांत चतुर्वेदी का हुआ डेब्यू, के-ड्रामा स्टार के साथ आए नज़र
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने के-ड्रामा स्टार चाए सू-बिन के साथ एक कोरियाई ऐड फिल्म में काम किया है। विज्ञापन में सिद्धांत कोरियाई स्टार के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। ऐड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैन्स इसपर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह अविश्वसनीय कोलैबोरेशन है।"