कोरियाई पिता ने बच्चे को सुनाई हिंदी में 'चंदा है तू मेरा सूरज..' लोरी, वीडियो आया सामने
दक्षिण कोरिया में एक भारतीय महिला ने अपने कोरियाई पति का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बच्चे को 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' लोरी सुना रहा है। वीडियो में पिता बच्चे को 'सुहान' कहकर पुकारता है और फिर लोरी सुनाने लगता है। वीडियो में बच्चा पिता के गाने पर खुशी से झूमता दिखाई दे रहा है।