कार्यक्रमों में लोगों की सुरक्षा को लेकर कानून बने: हाथरस हादसे पर राज्यसभा में खरगे
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में सत्संग के समापन के दौरान मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत का मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में उठाया है। खरगे ने कहा, "इस तरह के कार्यक्रमों में लोगों की सुरक्षा को लेकर कानून बनना चाहिए...साथ ही कर्नाटक व महाराष्ट्र की तरह 'अंध श्रद्धा' के खिलाफ भी कानून बने।"