कार्यकाल के अंतिम दिन भावुक हुए CJI चंद्रचूड़ आंसू पोंछते आए नज़र
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ अपने कार्यकाल के अंतिम दिन भावुक हो गए और रुमाल से अपने आंसू पोंछते हुए नज़र आए। सीजेआई के विदाई समारोह में उनके उत्तराधिकारी न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल भी शामिल हुए। सिब्बल ने सीजेआई चंद्रचूड़ के लिए कहा, "आप एक असाधारण पिता के...असाधारण पुत्र हैं।"