कोरियन लड़की की शादी में उसकी अफ्रीकी दोस्त ने हिंदी गाने पर किया डांस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कोरिया की एक लड़की की शादी में उसकी अफ्रीकी दोस्त हिंदी गाने 'लुक छुप न जाओ...' पर डांस करती हुई नज़र आ रही है। सारा सईद नामक अफ्रीकी युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "इतने लोगों के सामने सिर्फ हिंदी गाने पर डांस करने का कॉन्फिडेंस था।"