कार रोकने की कोशिश करने पर शख्स ने कर्नाटक में पुलिसकर्मी को बोनट पर 100 मीटर घसीटा
शिवमोग्गा (कर्नाटक) में एक शख्स ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को अपनी कार के बोनट पर 100 मीटर से भी अधिक दूर तक घसीटा जिसका वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बुधवार को जांच के लिए कार सवार शख्स को रोकने की कोशिश की थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।