कार व SUV में टक्कर के बाद गुजरात में 7 लोगों की ज़िंदा जलकर हुई मौत
पुलिस ने बताया है कि सुरेंद्रनगर (गुजरात) में रविवार को एक हाईवे पर कार और एसयूवी के बीच टक्कर में कार सवार 7 लोगों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना में एसयूवी में सवार 3 लोग घायल हैं। दमकल विभाग की टीम ने राहत व बचाव अभियान चलाया लेकिन आग में घिरे लोगों को नहीं बचाया जा सका।