कुराश खिलाड़ी यश कुमार एशियन गेम्स में डोप टेस्ट में हुए विफल, सैंपल में 3 प्रतिबंधित पदार्थ मिले
एशियन गेम्स में भारतीय कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान का डोप टेस्ट पॉज़िटिव आया है। 24-वर्षीय यश के 27 सितंबर को लिए गए डोप सैंपल में 3 प्रतिबंधित पदार्थ मीटैंडिएनोन, GW1516 और मेफेंटरमाइन मिले। OCA ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रोविज़नल सस्पेंड कर दिया है और अब वह एशियन गेम्स से जुडी किसी खेल गतिविधि में भाग नहीं लेंगे।