क्रैश हुए एअर इंडिया के विमान में सवार थे 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक, यात्रियों की सूची हुई जारी

अहमदाबाद में क्रैश हुए लंदन जाने वाले एअर इंडिया के विमान में सवार यात्रियों की सूची जारी कर दी गई है। एअर इंडिया ने बताया है कि कुल 230 यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल हैं। विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद दोपहर करीब 1:38 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Load More