क्रैश हुए विमान पर रूस से किया गया था हमला: अज़रबैजान के राष्ट्रपति
अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव ने कहा है कि कज़ाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुए यात्री विमान को रूस से हमला किए जाने के बाद नुकसान पहुंचा था। उन्होंने कहा कि रूस में 'कुछ गुटों' ने झूठ फैलाकर दुर्घटना की सच्चाई दबाने की कोशिश की। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अलियेव से माफी मांगी थी।