कार से तेज़ रफ्तार ट्रक का पीछा करते हुए लुटेरों ने लूटा 105 किलो चिकन, वीडियो वायरल
हाईवे पर तेज़ रफ्तार ट्रक का पीछा करते हुए कार में बैठे लोगों द्वारा करीब 105-किलो फ्रोज़न चिकन लूटने का वीडियो ऑनलाइन वायरल है। पोस्ट में दावा किया गया है कि वीडियो काहिरा (मिस्र) का है। बकौल रिपोर्ट्स, लूट के दौरान सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन लुटेरों की मौत हो गई जबकि तीन को गिरफ्तार किया गया है।