कुर्सी पर धूप सेंकते हुए बच्चों से मसाज कराती दिखी यूपी की टीचर, बोली- कंधों में दर्द था
मुरादाबाद (यूपी) के एक प्राइमरी स्कूल में महिला टीचर द्वारा बच्चों से मसाज कराए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो में टीचर कुर्सी पर बैठकर धूप सेंकती व 2 बच्चे उसके कंधों की मसाज करते दिखे। इसे लेकर टोके जाने पर टीचर ने कहा कि उसकी गर्दन-कंधों में दर्द था और बच्चों ने खुद मसाज करने को कहा था।