कार से शख्स को टक्कर मारने के बाद रुका ड्राइवर, माफी मांगकर लगाया गले; वीडियो वायरल
उत्तराखंड पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है जिसमें एक युवक को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने गाड़ी रोकी और उससे माफी मांगी। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कार चालक ने युवक को गले लगाकर उसका सिर सहलाया। पुलिस ने लिखा कि लड़ने के बजाय चालक ने अपनी गलती मानी और युवक की कुशलता जानी।