क्रिस गेल का 175* रन का रिकॉर्ड तोड़ने से 2 रन से चूक गए नमन धीर

अमृतसर सूरमास के नमन धीर ने मोहाली किंग्स के खिलाफ शेर-ए-पंजाब T20 लीग के मैच में 173 (64) रन जड़ दिए। वह क्रिस गेल के 175* रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से 2 रन से चूक गए। हालांकि, नमन की यह पारी आधिकारिक T20 रिकॉर्ड में नहीं गिनी जाएगी। पंजाब लीग को 'T20' का दर्जा नहीं मिला है।

Load More