क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी? इस तस्वीर से उड़ी अफवाह
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज़ ने अंगूठी पहने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसके बाद उनकी शादी की अफवाहें उड़ गई हैं। तस्वीर में जॉर्जिना एक सोफे पर बैठी हैं जहां एक कुशन पर दिल के साथ 'C' और 'G' लिखा हुआ है। कपल एक दशक से साथ है और उनके 4 बच्चे हैं।