क्रिसमस पर 'ट्री' सजाने की परंपरा की शुरुआत जर्मनी में हुई थी और यह प्रथा करीब 16वीं सदी में शुरू हुई थी। हालांकि, 19वीं सदी में पेड़ को सजाने और उसपर मोमबत्तियां लगाने की परंपरा इंग्लैंड व अमेरिका में फैली जो बाद में पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हुई। देवदार के पेड़ को जीवन और पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता है।