क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान एमएस धोनी ने पहनी सैंटा क्लॉज़ वाली ड्रेस
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर क्रिसमस के मौके पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में धोनी को परिवार के साथ जश्न मनाते हुए सैंटा क्लॉज़ वाली ड्रेस पहने देखा जा सकता है। एक यूज़र ने कहा, "सैंटा के रूप में थाला अब तक की सबसे अच्छी चीज़ हैं।"