कारगिल के युद्ध में हमारे कई सैनिक मारे गए: पाकिस्तान के सेना प्रमुख
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना की भूमिका स्वीकार करते हुए कहा है, "1948, 1965, 1971 या 1999 का कारगिल युद्ध...हमारे हज़ारों सैनिक कुर्बान हुए।" कारगिल में हमला करने वालों को पाकिस्तान 'मुजाहिदीन' बताता रहा है। पाकिस्तान ने कारगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव लेने से इनकार कर दिया था।