कारगिल के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के जुड़वा भाई ने कहा- मुझे उनकी चिता को आग देनी पड़ी
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जुड़वा भाई विशाल हाल ही में उनके अंतिम संस्कार को याद कर रो पड़े। उन्होंने कहा, "पिताजी ने मुझसे कहा कि तुम्हें चिता को आग देनी है...मुझमें हिम्मत नहीं थी...फिर मैंने सोचा कि मेरा भाई मेरी ओर से आखिरी सम्मान का हकदार है।" विक्रम 24 साल की उम्र में कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे।