किरण कंसीव नहीं कर पाई, अपना बच्चा ना होने के कारण खालीपन महसूस होता है: अनुपम खेर
ऐक्टर अनुपम खेर ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि उनकी पत्नी किरण खेर कंसीव नहीं कर पाई थीं जिसके चलते उनका अपना कोई बच्चा नहीं है। बकौल अनुपम, इसके चलते उन्हें एक खालीपन महसूस होता है। अनुपम और किरण ने वर्ष 1985 में शादी की थी। किरण की यह दूसरी शादी थी और उनके पहले पति गौतम बेरी थे।