कारपेंटर मोहम्मद रफीक ने जीता था भारत का पहला चेस ओलंपियाड पदक

भोपाल में बढ़ई का काम करने वाले मोहम्मद रफीक खान ने 1980 के चेस ओलंपियाड में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। माल्टा (यूरोप) में हुए इस टूर्नामेंट में भारत के लिए मेडल जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी बने थे। एमपी में वह 'चेस के उस्ताद' के नाम से जाने जाते थे। जुलाई 2019 में उनका निधन हुआ था।

Load More