छत्तीसगढ़ में 7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, झाड़ियों से मिला शव; 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
कोरबा (छत्तीसगढ़) में 7-साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। 3-दिन से लापता बच्ची का शव 23-अक्टूबर को पोल्ट्री-फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से 42-वर्षीय आरोपी अमित चौहान का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया और मामले की जांच जारी है।