केरल HC ने मोनालिसा के पति की गिरफ्तारी पर 20 मई तक लगाई रोक

केरल हाईकोर्ट ने महाकुंभ मेले से मशहूर हुईं मोनालिसा भोसले के पति फरमान खान को अपहरण के एक मामले में अंतरिम राहत दी है। दरअसल, कोर्ट ने फरमान की गिरफ्तारी पर 20 मई तक रोक लगा दी है। गौरतलब है कि यह मामला उन आरोपों पर आधारित था कि मोनालिसा नाबालिग हैं और खान ने उनका अपहरण किया था।

Load More