केरल के 12 ज़िले भूस्खलन संभावित क्षेत्र हैं: हाईकोर्ट से राज्य सरकार
केरल हाईकोर्ट ने वायनाड में हुईं भूस्खलन की घटनाओं से संबंधित मामले में शुक्रवार को एक न्याय मित्र की नियुक्ति की और रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। इस दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि राज्य के 12 ज़िले भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्र हैं। वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं में करीब 400 लोगों की मौत हुई थी।