केरल के गुरुवायुर मंदिर में एक दिन में हुए 300 से अधिक विवाह

त्रिशूर (केरल) स्थित विश्व प्रसिद्ध गुरुवायुर मंदिर में रविवार को दिनभर में रिकॉर्ड 300 से अधिक विवाह संपन्न हुए। मंदिर प्रशासन ने बारातियों के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की थी। प्रत्येक विवाह के लिए करीबी रिश्तेदारों व निजी फोटोग्राफरों समेत कुल 24 लोगों को विवाह स्थल के पास जाने की अनुमति दी गई थी।

Load More