केरल की गृहिणी छत पर ऑर्गेनिक सब्ज़ियां उगाकर हर महीने बचाती है ₹5000
केरल की एक गृहिणी पद्मा सुरेश ने अपने 500 वर्गफुट की छत पर 20 किस्म की सब्ज़ियों के 200 पौधे लगाकर ऑर्गेनिक सब्ज़ियां उगाई हैं और इससे वह हर महीने ₹5,000 बचाती हैं। उन्होंने बताया, "मुझे बाज़ार से सिर्फ आलू, लहसुन, इमली और प्याज़ खरीदने पड़ते हैं।" वहीं, पद्मा ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से खेती करना सीखा है।