केरल के शख्स ने शौक में शुरू की थी मशरूम की खेती, अब रोज़ाना कमा रहा है ₹40,000
केरल के जीतू थॉमस नामक शख्स ने शौक में अपनी मां लीना के साथ मिलकर मशरूम की खेती करनी शुरू की और अब वह रोज़ाना ₹40,000 कमा रहे हैं। बकौल जीतू, मशरूम की खेती को अगर सही तरीके से किया जाए तो अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। जीतू मशरूम की खेती के लिए दूसरों को ट्रेनिंग भी देते हैं।