केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना की कार का वायनाड जाते समय हुआ ऐक्सिडेंट; अस्पताल में भर्ती
वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद बुधवार को घटनास्थल पर जा रहीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की कार का मलप्पुरम में ऐक्सिडेंट हो गया। जॉर्ज को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्कूटर को बचाते समय उनकी कार बिजली के खंभे से टकरा गई थी।