केरल भूस्खलन की सबसे पहले सूचना देने वाली महिला का शव मिला, बचाव दल आने से पहले हुई थी मौत
वायनाड (केरल) में पिछले हफ्ते भूस्खलन की सबसे पहले सूचना देने वाली नीतू जोजो का शव बरामद हुआ है। रास्ते अवरुद्ध होने के कारण बचाव दल देर से पहुंचा था और तब तक दूसरे भूस्खलन में उनकी मौत हो गई। नीतू की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि पानी उनके घर के अंदर बह रहा है।