गौतम अदाणी का अदाणी समूह केरल में अगले पांच सालों में ₹30,000 करोड़ का निवेश करेगा जिसकी जानकारी शुक्रवार को अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने दी। गौरतलब है, राज्य में अदाणी ग्रुप पहले ही विझिंजम पोर्ट डेवलप कर रहा है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट समेत अलग-अलग परियोजनाओं में समूह निवेश करेगा।