केरल में 3 माह में मस्तिष्क खाने वाले अमीबा संक्रमण का चौथा मामला आया सामने
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पय्योली (केरल) में एक 14 वर्षीय लड़का अमीबिक मिनिंगोइंसेफेलाइटिस से पीड़ित हो गया है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टर के अनुसार, बच्चे को 1 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है। केरल में मई के बाद से संक्रमण का यह चौथा मामला है।