केरल के अस्पताल के जेनरेटर से निकले धुएं में सांस लेने से 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत
कासरगोड (केरल) में गुरुवार को एक अस्पताल के जेनरेटर सेनिकले धुएं में सांस लेने से पास के एक स्कूल के 15 से ज़्यादा छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों ने धुएं के कारण जी मिचलाने और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। ज़िला कलेक्टर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।