केरल में उत्सव के कारण 5 घंटे ट्रैफिक में फंसी रही ऐम्बुलेंस, 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
केरल के कन्नूर में कोट्टियूर मंदिर उत्सव के कारण भीषण ट्रैफिक जाम में फंसी ऐम्बुलेंस में सवार 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को जन्मजात दिमाग से जुड़ी बीमारी थी और उसे वायनाड के मनंतावडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि अगर बच्चे को पहले लाया जाता तो शायद वह बच जाता।