केरल में ओणम के दौरान ₹770 करोड़ की शराब पी गए लोग, हर व्यक्ति ने शराब पर खर्च किए ₹1500
केरल में ओणम के दौरान महज 8-दिनों में ₹771.29 करोड़ की शराब बिक गई जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹694.96 करोड़ के मुकाबले करीब 11% ज्यादा है। राज्य में शराब का सेवन करने वाले करीब 50-60 लाख लोगों के हिसाब से हर व्यक्ति ने औसतन ₹1,285-1,543 तक की शराब खरीदी। 25-अगस्त को अकेले ₹126.31 करोड़ की बिक्री हुई।