केरल के पश्चिमी घाट में फ्रेशवॉटर (मीठे पानी) में रहने वाले केकड़ों के एक नए वंश (जीनस) और उसकी दो नई प्रजातियों की खोज की गई है। केरल विश्वविद्यालय की एक टीम ने कासरगोड और पथनमथिट्टा में इन केकड़ों को खोजा है। केकड़ों का नाम 'कासरगोडिया शीबे' और 'पिलार्टा वामन' रखा गया है। ये केकड़ें 'गेकार्सिनुसीडे' परिवार से संबंधित हैं।