केरल में कोविड-19 की मरीज़ से रेप करने वाले ऐम्बुलेंस ड्राइवर को हुई उम्रकैद की सज़ा
केरल की एक अदालत ने 2020 में एक कोविड-19 की मरीज़ से रेप के मामले में दोषी ऐम्बुलेंस ड्राइवर को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। दोषी पर ₹2.12 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, मरीज़ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय दोषी उसे सुनसान जगह पर ले गया था और उसका रेप किया था।