केरल में चाय की दुकान चलाने वाली वृद्धा ने सीएम आपदा राहत कोष में दान किए ₹10,000

केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद जारी राहत और बचाव कार्य के बीच चाय की दुकान चलाने वाली एक बुज़ुर्ग महिला ने अपनी कमाई और पेंशन से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में ₹10,000 दान किए हैं। महिला ने बताया, "मैंने ब्याज चुकाने के लिए बैंक से रुपए निकाले थे लेकिन इस समय लोगों की मदद करना अधिक ज़रूरी है।"

Load More