केरल में तटरक्षक मुख्यालय के पास ड्रोन उड़ाने के आरोप में 2 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
केरल में फोर्ट कोच्चि स्थित तटरक्षक मुख्यालय के पास ड्रोन उड़ाने के आरोप में 2 अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से ड्रोन और एक लैपटॉप ज़ब्त किया गया है। हाल ही में एनआईए ने भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों के आरोप में 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया था।