केरल में एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) का दूसरा मामला मिला है। संयुक्त अरब अमीरात से लौटे 26 वर्षीय युवक का परीक्षण पॉज़िटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि व्यक्ति को एर्नाकुलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। इससे पहले पिछले सप्ताह केरल में एमपॉक्स का पहला मामला सामने आया था।