केरल में निपाह वायरस से एक और संदिग्ध मौत, हाई अलर्ट पर राज्य सरकार
केरल के पलक्कड़ ज़िले में शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और आशंका है कि वह निपाह वायरस से संक्रमित था। इसके मद्देनज़र राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि मृतक के नमूनों की जांच मंजेरी मेडिकल कॉलेज में की गई जहां निपाह वायरस संक्रमण के शुरुआती संकेत मिले हैं।