केरल में निपाह वायरस से संक्रमित 24 वर्षीय युवक की हुई मौत
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि मलप्पुरम ज़िले में निपाह वायरस से संक्रमित 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, उपलब्ध नमूनों को तुरंत परीक्षण के लिए भेजा गया और परिणाम में संक्रमण की पुष्टि हुई। बकौल स्वास्थ्य मंत्री, युवक बेंगलुरु में पढ़ता था और 151 लोग उसके संपर्क में आए थे।