केरल में नशे में धुत खलासी ने तंबू में सो रहे लोगों पर चढ़ाया ट्रक, 5 की मौत व 6 घायल
त्रिशूर (केरल) में मंगलवार को नशे में धुत खलासी ने ट्रक सड़क किनारे लगे तंबू पर चढ़ा दिया जिससे 2 बच्चों व 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, ट्रक चालक और खलासी नशे में थे और हादसे के वक्त ट्रक खलासी चला रहा था जिसके पास लाइसेंस नहीं था।