केरल में भीषण भूस्खलन में कई लोगों की मौत के बाद घोषित किया गया 2 दिन का राजकीय शोक
वायनाड (केरल) के कई इलाकों में मंगलवार तड़के हुए भीषण भूस्खलन में कई लोगों की मौत के बाद केरल सरकार ने मंगलवार और बुधवार को राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। केरल के मुख्य सचिव वी वेणू के अनुसार, हादसे के बाद से अब तक 80 शव बरामद किए जा चुके हैं।