केरल के आबकारी मंत्री एमबी राजेश ने बताया है कि केरल में शराब की एक बोतल पर ₹20 अतिरिक्त लिए जाएंगे और बोतल वापस करने पर यह राशि रिफंड कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रिफंड केवल उन्हीं आउटलेट से मिलेगा जहां से ये बोतलें खरीदी गई हैं। यह योजना सितंबर 2025 से तिरुवनंतपुरम और कन्नूर जिलों में शुरू होगी।