केरल में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बीच सड़क पर घेरी गई गाड़ी; गनमैन को भी पीटा

मलप्पुरम (केरल) में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, करीब 8 लोगों ने उनकी गाड़ी को जबरन रुकवाकर आगे बढ़ने से रोका और कार के शीशों पर हमला किया। इस दौरान उनके गनमैन ने बीच-बचाव किया तो नाराज़ उपद्रवियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Load More