केरल में सुंदर ना होने का ताना देता था पति, तंग आकर पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
मलप्पुरम (केरल) में पति के तानों से तंग आकर 25-वर्षीय महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतका के पिता के अनुसार, दामाद अक्सर बेटी का अपमान कर उसे पतली व बदसूरत कहता था और नौकरी खोजने का दबाव बनाता था। पुलिस ने आरोपों के तहत मामला दर्ज कर मृतका के पति को गिरफ्तार किया है।