केरल में स्टेडियम की गैलरी से 15 फीट नीचे गिरीं कांग्रेस विधायक, आईं गंभीर चोटें

कोच्चि (केरल) में त्रिक्ककारा से कांग्रेस विधायक उमा थॉमस रविवार को जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की गैलरी से 15-फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। डॉक्टर के अनुसार, उनके सिर व रीढ़ की हड्डी में चोटें आई हैं और पसलियों में फ्रैक्चर के कारण आंतरिक रक्तस्राव हो रहा है। बकौल डॉक्टर, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

Load More