केरल में सबरीमला के अयप्पा मंदिर से श्रद्धालु ने कूदकर की खुदकुशी
पत्तिनमथिट्ठा (केरल) में सबरीमला के प्रसिद्ध अय्यपा मंदिर से एक श्रद्धालु ने कूदकर खुदकुशी कर ली है। मृतक की शिनाख्त तिरुवल्लुवर (तमिलनाडु) के जगन संपत के रूप में हुई है और उन्होंने सोमवार को सबरीमला पहाड़ी की चढ़ाई की जिसके बाद मंदिर परिसर से छलांग लगा दी। बकौल पुलिस, खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।