केरल मिनी पाकिस्तान है इसलिए राहुल व प्रियंका वहां से जीतते हैं: मंत्री नितेश राणे
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने पुणे में शिव प्रताप दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है, "केरल मिनी पाकिस्तान है इसलिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वहां से जीतकर आते हैं।" उन्होंने कहा कि सभी आतंकवादी उन्हें वोट देते हैं और सभी आतंकवादियों को जोड़कर ही ये लोग सांसद बनकर आते हैं।