केरलम के राज्यपाल ने पद संभालते राजभवन में नॉन-वेज पर लगाई रोक; भड़क गई सरकार, विपक्ष भी आया साथ
केरलम के नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने पद संभालते ही राजभवन की रसोई में मांसाहारी (नॉन-वेज) भोजन पर रोक लगा दी जिसपर बवाल मच गया। इसे लेकर सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी सीपीएम दोनों ने राज्यपाल पर आरएसएस का अजेंडा थोपने का आरोप लगाया है। राजभवन ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों के खाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।